Darpan Prakashan

दर्पण प्रकाशन

दर्पण प्रकाशन, दर्पण वीडियो इण्डिया की एक इकाई या विभाग है। सन् 2013 में प्रकाशन एवं वितरण काम शुरू किया गया।
लक्ष्य यह रखा गया कि दर्पण वीडियो इण्डिया के काम के साथ ही साल में कम से कम 5 बड़ी पुस्तकों का प्रकाशन शुरू किया जाए।
दर्पण प्रकाशन ने केवल दो पुस्तकों के प्रकाशन से प्रकाशन के क्षेत्र में कदम रखा और पुस्तकों की बिक्री में वांच्छित सफलता भी मिली, किन्तु कुछ अप्रत्याशित कारणों से अन्य पुस्तके प्रकाशित नहीं की जासकी।
प्रकाशन के क्षेत्र में सबसे बड़ी बाधा देश भर में पुस्तकों के वितरण के नेट वर्क की है। हालांकि आॅन लाइन बिक्री ने रास्ता सुगम बना दिया है किन्तु बुक स्टोर्स तक पुस्तकें पहुंचाना अभी भी आसान नहीं है।
अब 2018 के वित्तीय वर्ष से पुनः प्रकाशन कार्य शुरू किया गया है। इस साल ‘अटल जी ने कहा’ संकलन के साथ ही अच्छी संख्या में पुस्तके प्रकाशित की जारही हैं।
दर्पण प्रकाशन पुस्तकों के प्रकाशन के साथ ही वितरण का नेट वर्क भी बना रहा है ताकि पुस्तक के छपने के साथ ही वह आॅन लाइन के साथ-साथ बुक स्टोर्स पर भी पाठकों को उपलब्ध होसके।
जैसा कि सभी जानते हैं कि सफलता परिश्रम और पाठकों के प्यार पर भी निर्भर करती है और इसके लिए दर्पण प्रकाशन लगन से जुटा हुआ है।

Buy Book Online